बरसठी पुलिस ने तमंचा, कारतूस, मोबाइल व बाइक के साथ युवक को किया गिरफ्तार

जौनपुर,बरसठी। पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों, वांछित/वारण्टियों तथा शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण व दिशा-निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बरसठी देवानन्द रजक पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में देखभाल, संदिग्ध वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग तथा वांछित अपराधियों की तलाश में मामूर थे।

इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम ने हरीपुर से भगवानपुर जाने वाली नहर पटरी के पास बहद ग्राम हरिपुर से अभियुक्त मोहम्मद कैफ पुत्र सगीर निवासी ग्राम कसाब टोला थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज देशी तमंचा 315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, एक अदद मोबाइल वीवो ब्राउन कलर एंड्रॉयड तथा एक अदद मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन संख्या यूपी62सीएस9887 होंडा साइन एसपी 125 सीसी ब्लैक-रेड कलर बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद कैफ पुत्र सगीर निवासी ग्राम कसाब टोला थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर उम्र करीब 20 वर्ष के विरुद्ध पूर्व में मु0अ0सं0 262/2025 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट थाना बरसठी जनपद जौनपुर में मुकदमा पंजीकृत है। बरामदगी में एक अदद नाजायज देशी तमंचा 315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, एक अदद मोबाइल वीवो ब्राउन कलर एंड्रॉयड तथा एक अदद मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन संख्या यूपी62सीएस9887 होंडा साइन एसपी 125 सीसी ब्लैक-रेड कलर शामिल है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक देवानन्द रजक थाना बरसठी जौनपुर, उ0नि0 अम्ब्रीश कुमार सिंह, उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह, हे0का0 यादवेन्द्र यादव, हे0का0 राजेन्द्र पटेल, हे0का0 हरीश यादव, का0 वकील चौहान, का0 संदीप पटेल तथा का0 शेरबहादुर यादव थाना बरसठी जौनपुर शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट