भाजपा संगठन पर्व में पंकज चौधरी बने उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ । प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित “संगठन पर्व” के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य पद के निर्वाचन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत केंद्रीय मंत्री एवं सातवीं बार के लगातार लोकसभा सांसद माननीय पंकज चौधरी को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई और संगठन के समर्थन में नारे गूंज उठे।

इस अवसर पर दिनेश चौधरी ने भी समारोह में सहभागिता करते हुए नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पंकज चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा विकास और जनसेवा के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम के समापन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त करने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में एकजुटता, अनुशासन और उत्साह का माहौल देखने को मिला।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट