पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को बरसठी पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरसठी जौनपुर । बरसठी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 24 दिसंबर 2025 को अभियुक्त रविंद्र कुमार गौतम को उसके घर ग्राम गुरगुजी (कसेरवां बसेरवां), थाना बरसठी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय जौनपुर में पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त रविंद्र कुमार गौतम पुत्र रमेशचंद्र गौतम, निवासी गुरगुजी (कसेरवां बसेरवां), पोस्ट कसेरवां, थाना मीरगंज, जनपद जौनपुर के विरुद्ध मु0अ0सं0 255/2025 के तहत धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के आरोप पंजीकृत हैं। पुलिस काफी समय से अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई थी।

यह कार्रवाई थाना बरसठी के प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अमरीश कुमार सिंह तथा हेड कांस्टेबल कौशल कुमार सिंह शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन में भरोसा और मजबूत हुआ है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट