मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

बरसठी, जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र अंतर्गत बडेरी पुलिस चौकी पर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवागत थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही एक सशक्त एवं सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।

उन्होंने महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सुरक्षा योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। महिला हेल्पलाइन 181, साइबर ठगी की शिकायत हेतु 1930 तथा आपातकालीन सेवा 112 के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि महिला संबंधी अपराध, छेड़खानी, घरेलू हिंसा एवं साइबर उत्पीड़न जैसी शिकायतों का पुलिस द्वारा त्वरित एवं गोपनीय तरीके से निस्तारण किया जाता है।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि एंटी रोमियो स्क्वायड और महिला हेल्पडेस्क के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षित एवं सहयोगी वातावरण प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट