बरसठी पुलिस की कार्यवाही चार गुमशुदा मोबाइल बरामद कर के स्वामियों को सौपे

बरसठी, जौनपुर। जनपद जौनपुर के पुलिस अधीक्षक द्वारा गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बरसठी पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ जौनपुर के प्रभावी पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में थाना बरसठी पर नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर दीपक चन्द्र पाल एवं कांस्टेबल नीलरतन सिंह यादव (सीसीटीएनएस) द्वारा सीर पोर्टल के माध्यम से चार गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया।

पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइलों में इनफिनिक्स मोबाइल (अनुमानित मूल्य लगभग ₹12,000) हीरामनी दूबे निवासी हरीपुर, रेडमी-10 मोबाइल (अनुमानित मूल्य लगभग ₹11,500) फैज अहमद निवासी कटवार, टेक्नो कैमन-30 मोबाइल (अनुमानित मूल्य लगभग ₹18,000) जितेन्द्र कुमार निवासी बघनरी तथा वीवो मोबाइल (अनुमानित मूल्य लगभग ₹17,000) उदयराज यादव निवासी आदमपुर निगोह बाना, सभी थाना बरसठी जनपद जौनपुर के निवासी शामिल हैं।

गुमशुदा मोबाइल वापस मिलने पर सभी आवेदकों ने थाना बरसठी जनपद जौनपुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की तत्परता, तकनीकी दक्षता एवं जनसेवा की भावना की सराहना की। बरसठी पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट