मुंबई साइबर क्राइम मामले में 10 करोड़ रुपये की ठगी के मुख्य अभियुक्त को इंद्रपुरी पुलिस की सहयोग से मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया

संवाददाता आयान खान 

अकोढ़ी गोला। इंद्रपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कमरनगंज निवासी अभियुक्त अनिल चौधरी उर्फ रास राज चारु बौरी, पुत्र रामेश्वर चौधरी उर्फ चौरी बौरी, को मुंबई साइबर क्राइम यूनिट द्वारा क्रिमिनल केस नंबर 06/26 दिनांक 20.01.2026 के अंतर्गत धारा 318(4), 319(2), 336(2), 336(3), 61(2) BNS तथा धारा 66(C)/66(D) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत दर्ज 10 करोड़ रुपये की बड़ी धोखाधड़ी/ठगी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।उक्त अभियुक्त के विरुद्ध मुंबई पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में इंद्रपुरी थाना पुलिस ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया। स्थानीय पुलिस की सूचना, समन्वय एवं सहायता के फलस्वरूप अभियुक्त को उसके निवास स्थान से सफलतापूर्वक पकड़ा गया तथा मुंबई पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।यह गिरफ्तारी साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति एवं अंतर-राज्यीय समन्वय का एक सफल उदाहरण है। पुलिस द्वारा ऐसे अपराधियों पर लगाम कसने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।जनता से अपील है कि साइबर ठगी से बचाव हेतु सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध कॉल/मैसेज/लिंक पर व्यक्तिगत/बैंक जानकारी साझा न करें तथा ऐसी घटना होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या साइबर क्राइम हेल्पलाइन (1930) पर सूचना दें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट