आरपीएफ ने चोरी के 03 मोबाइल एवं 02 पर्स के साथ एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी रोहतास। निरीक्षक प्रभारी रामविलास राम के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक हरेराम कुमार साथ सहायक उपनिरीक्षक जयप्रकाश चतुर्वेदी एवं आरक्षी उमेश कुमार सिंह डेहरी ऑन सोन स्टेशन प्लेटफार्म पर गस्त व अपराधिक गतिविधि निगरानी कर रहे थे इसी क्रम में प्लेटफार्म संख्या 03 के पूर्वी छोड़ के पास एक व्यक्ति अरविंद कुमार, उम्र करीब 55 वर्ष, पिता जनार्दन प्रसाद सिंहा, ग्राम – हाउस नंबर 10 पचगढी बाजार, थाना कतरासगढ़, जिला धनबाद (झारखंड) को अपने पीठ पर एक बैग लटकाए हुए संदिग्धावस्था देखा गया, जिसके पास जाकर पूछ – ताछ कर बैग की तलाशी लेने पर बैग में 01 अदद एंड्रॉयड फोन, 02 अदद की–पैड फोन एवं 02 आदत पर्स बरामद हुआ जिसके संबंध में पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि यह सभी मोबाइल एवं पर्स अलग अलग गाड़ियों में यात्रियों का चोरी किया हूं । बाद मौके की सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई हेतु बरामद सभी मोबाइल एवं पर्स सहित उक्त गिरफ्तार व्यक्ति को रेल थाना डेहरी ऑन सोन को सुपुर्द किया गया ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट