यूजीसी नेट - जेआरएफ दिसंबर 2025 परीक्षा में सीयूएसबी के छात्रों ने बाज़ी मारी

 संवाददाता संजय मिश्रा की रिपोर्ट 


टिकारी(गया)-- एनटीए (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) द्वारा आयोजित यूजीसी नेट - जेआरएफ दिसंबर 2025 परीक्षा में दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने बाज़ी मारी है | इस राष्ट्रस्तरीय पात्रता परीक्षा में सीयूएसबी के विद्यार्थियों को मिली सफलता पर कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह, कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा के साथ विभिन्न स्कूलों के डीन, विभागों के अध्यक्षों एवं प्राध्यापकों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं | विस्तृत जानकारी देते हुए जन सम्पर्क पदाधिकारी (पीआरओ) मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि डिपार्टमेंट ऑफ एनवायर्नमेंटल साइंस के रिकॉर्ड 14 विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। सहायक प्राध्यापक (नेट) श्रेणी में सफल विद्यार्थियों में खुशी राज, सोनाली कुमारी, कुणाल, अनामिका महतो, रवि कुमार गुप्ता, सौरव कुमार, नेहा दीक्षित, अपराजिता शुक्ला, तथा मेघा कुमारी शामिल हैं। केवल पीएचडी श्रेणी में सफल विद्यार्थियों में सृष्टि भारद्वाज, अंशुमन कुमार, दीपांजलि सिंह, अभिषेक कुमार तथा सोनालिका पटेल शामिल हैं। डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज एंड पॉलिसी से तीन छात्रों विक्रांत कुमार, आशीष कुमार और निधि ने यूजीसी - नेट परीक्षा में कामयाबी हासिल की है | हिस्टोरिकल स्टडीज़ और आर्कियोलॉजी डिपार्टमेंट से रिया सिंह, सौरभ तिवारी, दिनकर कुमार और मानसी गौतम ने परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है। डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश से कुल सात छात्रों को सफलता मिली है जिनमें आयुषी राज, अनुकूल कुमार सिन्हा, अंजली आर्या, चित्रा साधुखां, गौरव कुमार, कुमार ऋतिक और तुषार राज शामिल हैं | एमकॉम पाठ्यक्रम के दो छात्रों अभिषेक कुमार सिंह और पारिजात कश्यप को यूजीसी - नेट परीक्षा में सफलता मिली है | फिजिकल एजुकेशन विभाग से अभिनव आनंद, अनंत शांडिलिया, अभिशेषक मिश्रा, मयंक कुमार, सुमन सौरभ और प्रवीण इक्का को यूजीसी - नेट में कामयाबी मिली है जबकि विभाग के नीलेश कुमार, आशिष राज और आनंद कुमार ने पीएचडी में दाखिले के लिए आहर्ता प्राप्त की है | यूजीसी-नेट देश की एक अत्यंत प्रतिस्पर्धी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी उच्च शिक्षण संस्थानों में सहायक प्राध्यापक बनने तथा पीएच.डी. शोध करने के लिए पात्र होते हैं। ज्ञात हो अकादमिक उत्कृष्टता के पथ पर अग्रसर सीयूएसबी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन की वजह से वर्ष में दो बार आयोजित होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा में विश्वविद्यालय के छात्रों को व्यापक सफलता मिलती है |

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट