स्व मीनाताई ठाकरे हॉल की मरम्मत हेतु दो वर्ष बाद मिला फंड,कार्य में तेजी आने की संभावना बढ़ी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Feb 12, 2026
- 2 views
◼️ 11.35 करोड़ की निधी से शुरू है मरम्मत कार्य, दो वर्ष बाद भी नहीं पूरा हुआ काम
◼️1988 में डेढ़ करोड़ में हुआ नाट्यगृह का निर्माण,खस्ताहाल होने के कारण 9 वर्षो से बंद
◾राज्य सरकार पर लगा उदासीनता का आरोप ,नाट्य प्रेमियों में फैली नाराजगी
भिवंडी। भिवंडी के मंडई इलाके में स्थित स्व. मिनाताई ठाकरे हाल राज्य सरकार की अनदेखी का शिकार बना हुआ है। ठेकेदार को सरकार द्वारा फंड मुहैय्या कराने में की गई लेटलतीफी के कारण उक्त हॉल का मरम्मत कार्य दो साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है।हालांकि राज्य सरकार द्वारा फिलहाल हॉल की मरम्मत के लिए फंड मुहैय्या करा दिया गया है।जिसके बाद कार्य में तेजी आने की संभावना बढ़ गई है।इधर आयुक्त ने ठेकेदार को 10 दिन में कार्य पूरा न करने पर ठेका रद्द करने की सख्त चेतावनी चेतावनी दी है।जिसके बाद हॉल के मरम्मत कार्य में तेजी आने की संभावना बढ़ गई है।
भिवंडी मनपा ने सन 1988 में लगभग डेढ़ करोड़ रूपये खर्च करके अत्याधुनिक सुविधाओं से संपन्न स्व.मीनाताई ठाकरे नाट्यगृह का निर्माण कराया था।लेकिन मनपा प्रशासन की अनदेखी व लापरवाही के कारण उक्त नाट्यगृह बदतर हालात में पहुंचने के कारण जनवरी 2017 से यानी पिछले 9 वर्षों से बंद है। हॉल की रिपेयरिंग की मांग स्थानीय लोगों द्वारा किए जाने के बाद तत्कालीन पालकमंत्री व मौजूद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्व मिनाताई ठाकरे हॉल की मरम्मत के लिए 15 करोड़ की निधी मंजूर की थी। इसके बाद मनपा प्रशासन ने हॉल की मरम्मत करने का 15 करोड़ का निविदा निकाला।जिसे मुंबई की महादेव इंटरप्राइजेस ने 11.35 करोड़ में लिया है।जिसे हॉल की मरम्मत करने का वर्क ऑर्डर 22 फरवरी 2023 को दिया गया।जिसके तहत एक वर्ष में यानी मार्च 2024 तक रिपेयरिंग का काम पूरा करने का ठेकेदार को लक्ष्य दिया गया है।जिसमे हॉल में सिविल वर्क के साथ स्लैब रिपेयरिंग, स्टेज,सीलिंग, लाइटिंग,साउंड, ए सी,कलर आदि काम करना था।लेकिन ठेका देने के दो वर्ष बाद भी काम पूरा नहीं हो सका है।
◼️10 दिन में काम पूरा करने आयुक्त का आदेश
-------------------------------------------------------
हॉल रिपेयरिंग कार्य का देखरेख कर रहे मनपा के इंजीनियर विनोद मते ने बताया कि हॉल की मरम्मत हेतु सरकार की तरफ से अभी निधी मुहैय्या कराई गई है।जिसके बाद आयुक्त अनमोल सागर ने मंगलवार को हॉल का दौरा कर 10 दिन के अंदर काम पूरा करने का आदेश ठेकेदार को दिया है।आयुक्त ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में काम पूरा नहीं हुआ तो ठेकेदार का ठेका रद्द कर दिया जाएगा।
बता दे कि ठेकेदार द्वारा बेहद धीमी गति से कार्य किए जाने के कारण अभी तक मात्र 25 फीसदी काम पूरा हो सका है।ठेकेदार का कहना है कि मनपा प्रशासन द्वारा फंड मुहैय्या कराए जाने के बाद कार्य में तेजी लाया जाएगा और निर्धारित समय में कार्य पूरा करने की कोशिश की जाएगी।
◼️कलाकारों को हो रही तकलीफ,फैली नाराजगी
---------------------------------------------------------
इधर भिवंडी शिवसेना(उद्धव) शहर प्रमुख मनोज पाटील(प्रसाद भाई) ने राज्य सरकार पर जानबूझ कर हॉल के रिपेयरिंग हेतु फंड देने में उदासीनता का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा है कि निधी की कमी से तमाम शिवसैनिकों के श्रद्धास्थान मानी जाने वाला मीनाताई ठाकरे रंगायतन बंद पडा है।जिसके कारण शहर सहित ग्रामीण भाग के नाट्य प्रेमियों में मायूसी है तथा भिवंडी के नागरिकों में बडे पैमाने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में बाधा निर्माण हो रहा है।इसी प्रकार नाट्यगृह के अभाव के कारण यहां के नव कलाकारों के कला गुण को भी प्रतिसाद नहीं मिल रहा है इसलिए नव कलाकारों की बड़ पैमाने पर सांस्कृतिक बाधा निर्माण हुई है।इसी प्रकार नाटक का प्रयोग नहीं होने के कारण यहां के नाट्य प्रेमियों को नाटक व अन्य मनोरंजन कार्यक्रम देेेखने को नहीं मिल रहा है।जिस कारण कल्याण , ठाणे, मुंबई क्षेत्रों में जाना पडता है।


रिपोर्टर