बजट 2026 ,2027को लेकर विधानसभा मछली शहर बरसठी सरसरा (चंपा उपवन) में भाजपा की चौपाल आयोजित
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Feb 16, 2026
- 47 views
मछलीशहर। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर विधानसभा क्षेत्र मछलीशहर सुरक्षित में चंपा उपवन बरसठी ब्लॉक के समीप चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, किसानों एवं ग्रामीणों की भागीदारी रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह रहे। उन्होंने चौपाल के माध्यम से उपस्थित लोगों को केंद्रीय बजट 2026 की प्रमुख योजनाओं और सरकार की नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट में किसानों, महिलाओं और आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी। कार्यक्रम के जिला संयोजक (बजट 2026) एवं विधानसभा मछलीशहर के संयोजक डॉ. अभिषेक रावत ने चौपाल को संबोधित करते हुए बजट की महत्वपूर्ण योजनाओं को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का बजट समाज के प्रत्येक वर्ग विशेषकर ग्रामीण, गरीब और वंचित वर्ग के उत्थान को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिला महामंत्री एवं बजट 2026 संयोजक राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने भी बजट की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई गई हैं। चौपाल में प्रमुख रूप से ब्रह्मदेव तिवारी, बृजेश सिंह (पूर्व मंडल अध्यक्ष), के.पी. मिश्रा, रमेश दुबे, लालचंद दुबे, रामाशंकर गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रमेश मौर्य, दीपक पांडे, विजय प्रताप बिंद, राजबहादुर सिंह, मुकेश सिंह, नीतीश बिंद, निर्मला पटेल, संतोष सिंह, खन्ना बिंदपंकज शुक्ला ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बद्रीनारायण सिंह बच्चा सिंह लालबहादुर यादव स्कंद पटेल सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और महिलाओं ने सरकार की योजनाओं के प्रति अपनी जिज्ञासाएं भी रखीं, जिनका वक्ताओं द्वारा समाधान किया गया। चौपाल का समापन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।


रिपोर्टर