पति ने करा दी प्रेमी से शादी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 20, 2026
- 11 views
रोहतास।जिले के दिनारा प्रखंड क्षेत्र के एक गांव का है। नटवार थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक अपने करीबी दोस्त के साथ दिल्ली में रहता था। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और एक-दूसरे के घर आना-जाना भी लगा रहता था। इसी दौरान युवक की दोस्त की पत्नी से बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई और फिर यह रिश्ता प्रेम प्रसंग में बदल गया। महिला की शादी जून 2021 में हुई थी और शादी के बाद उसका पति उसे अपने साथ दिल्ली ले गया था। वहीं उसका दोस्त भी दिल्ली में ही रहता था, जिससे तीनों के बीच अक्सर मुलाकात होती रहती थी। इसी दौरान युवक और महिला एक-दूसरे के करीब आ गए और साथ रहने का फैसला कर लिया।शुक्रवार की सुबह इस पूरे घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया। पंचायत के फैसले के बाद दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में दोनों की शादी कराई गई। मंदिर में दुर्गा देवी को साक्षी मानकर दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और विवाह की रस्म पूरी की।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस शादी के दौरान महिला का पहला पति भी मौजूद रहा और उसने पूरे घटनाक्रम को देखा। महिला का एक पांच साल का बेटा भी है, जो अब अपनी मां के साथ रह रहा है।


रिपोर्टर