गर्मी का आगमन बंद पड़े चपाकल
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 20, 2026
- 2 views
रोहतास ।गर्मी बढ़ते ही जलस्तर नीचे खिसकना शुरू हो गया है। कई जगह अभी से ही पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कई ऐसे चापाकल हैं,जो अपने चालू होने की राह देख रहे हैं। जिला प्रशासन से प्राप्त ख़बरों के मुताबिक पीएचइडी का मरम्मति दल बंद पड़े चापाकलों से पानी निकालने के प्रयास में जुटा हुआ है। बाद भी इसके कई चापाकल अपनी मरम्मति के लिए चापाकल मरम्मति-दल की ओर टकटकी लगाये बैठे हैं। सासाराम शहर की बात करें तो रौजा- रोड में शोभा-कम्पलेक्स तथा महिला कॉलेज के पास सरकारी चापाकल शोभा की वस्तु-सा दिख रहे हैं। जबकि दोनों ही चापाकल शहर के महत्त्वपूर्ण जगहों में हैं। एक जगह में जहाँ प्रतिदिन सैकड़ों रोगियों का आना-जाना लगा रहता है,वही दूसरी जगह कॉलेज की छात्राओं के साथ समय-समय पर प्रतियोगी परीक्षार्थियों की भीड़ देखी जाती है। बावजूद इसके दोनों चापाकल बेकार पड़े हैं। इस ख़बर के जरिये जिला प्रशासन और पीएचइडी के मरम्मति-दल का इस ओर ध्यानाकृष्ट कराना है,ताकि आगे और तेज होने वाली गर्मी के मद्देनजर इसे ठीक कराया जा सके और लोगों के सूखते कंठ को तर किया जा सके।


रिपोर्टर