लघु खनिजों के अवैध परिवहन करते ट्रक धराया,15 लाख रुपये का माल जब्त; राजस्व विभाग ने कार्रवाई

भिवंडी। भिवंडी के ग्रामीण क्षेत्र में अवैध रूप से लघु खनिजों के अवैध परिवहन पर राजस्व विभाग ने जोरदार कार्रवाई की है। कोपर गांव के महसूल अधिकारी रमेश सूर्यवंशी व उनकी टीम ने एक ट्रक को पकड़ कर 15 लाख का माल जप्त किया है।जिसके खिलाफ नारपोली पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र भूमि राजस्व संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस  के अनुसार भिवंडी तहसीलदार अभिजीत खोले को कलहेर, काशेली और कोपर गांवों से लघु खनिजों के अवैध खनन और परिवहन के संबंध में बड़ी संख्या में शिकायतें मिली थी।जिसके बाद उन्होंने संबंधित राजस्व विभाग को रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। जिसके बाद कोपर गांव के राजस्व अधिकारी रमेश सूर्यवंशी, पलखने गांव के राजस्व अधिकारी मनोज नवले , जुनांदुरखी गांव के राजस्व अधिकारी रूपेश करभारी और चिंबीपाड़ा गांव के राजस्व अधिकारी किसान हम्बीर 1 अप्रैल को कोपर गांव के दोस्ती ग्रेटर ठाणे इलाके में गश्त कर रहे थे।इसी दौरान केवानी गांव की मुख्य सड़क की ओर रेत से लदा एक हाईवा ट्रक संख्या एम एच 46 सीयू 9372 जाते दिखाई।जिसके बाद उक्त राजस्व टीम ने ड्राइवर से रेत को कानूनी रूप से परिवहन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज की मांग की।जिसके बाद ड्राइवर ने राजस्व अधिकारियों से झगड़ा कर हाईवा की चाबियां लेकर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद ग्राम राजस्व अधिकारी रमेश सूर्यवंशी ने नरपोली पुलिस स्टेशन में ड्राइवर के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने ट्रक के साथ रेत बरामद की और 15 लाख रुपये का सामान भी जब्त किया है। राजस्व विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से छोटे खनिजों की चोरी करने वाले माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट