थ्रेसर हादसे में मृतक मुलायम बनवासी के परिवार को राहत, डीएम ने सौंपी 5 लाख सहायता व अन्य लाभ

बरसठी (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के भदराव गांव में थ्रेसर हादसे में मृत मुलायम बनवासी के परिवार को प्रशासन की ओर से त्वरित राहत प्रदान की गई। जिलाधिकारी जौनपुर के निर्देश पर उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, आवास हेतु भूमि आवंटन, पेंशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित कागजात सौंपे।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह सहायता माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशन में उपलब्ध कराई गई है, ताकि पीड़ित परिवार को तत्काल संबल मिल सके। इस दौरान जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित लोगों की सराहना की और कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए समाजसेवियों को आगे आकर प्रशासन तक जानकारी पहुंचानी चाहिए। इसी बीच पीड़ित परिवार के लिए एक सुखद खबर भी सामने आई है। मृतक की पत्नी पूजा बनवासी, जिनकी डिलीवरी निर्धारित थी, ने 26 अप्रैल की रात एक पुत्र को जन्म दिया। इस खबर से शोकग्रस्त परिवार में थोड़ी राहत और खुशी का माहौल देखने को मिला। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी और सभी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जाएगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट