बरसठी पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग की आशंका में 9 लोग गिरफ्तार

बरसठी, जौनपुर। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरसठी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 9 व्यक्तियों को हिरासत में लिया। सभी के विरुद्ध शांति भंग की आशंका के चलते धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई कर संबंधित न्यायालय में चालान कर दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर सतर्कता अभियान चलाकर संभावित विवाद की स्थिति को देखते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में ग्राम गारोपुर निवासी ओमप्रकाश गौतम (29), संतोष गौतम (23), कमलेश कुमार गौतम (37) व बड़ेलाल गौतम (52), ग्राम तेजगढ़ निवासी विरेन्द्र सोनकर (28) व संतोष कुमार यादव (35), थाना रामपुर क्षेत्र के ग्राम कुम्भापुर निवासी धर्मेन्द्र कुमार (36), ग्राम आशापुर निवासी जितेन्द्र कुमार (30) तथा ग्राम कारो गहरपुर निवासी अच्छेलाल बिन्द (29) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी के विरुद्ध शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के मद्देनजर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी व उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह सहित थाना बरसठी पुलिस की टीम सक्रिय रही।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट