मजदूर दिवस पर नगर सभापति का तोहफा, सभी स्वच्छता कर्मियों को प्रतिदिन 44 रुपए से 50 रूपये दैनिक भत्ता बढ़ाया

          शहर में ट्रैफिक योजना को रेड ,येलो, ग्रीन जोन में बांटा गया

होल्डिंग टैक्स पर सभापति की अपील, कहां स- समय होल्डिंग टैक्स जमा करें 

गर्मी में पानी संकट पर सभापति ने कहा समरसेबल बोरिंग हलाया जाएगा,पानी टैंकर की व्यवस्था कर ली गई

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर -- नगर परिषद कार्यालय में सभापति राजन नन्दन सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र के विकास योजनाओं पर चर्चा करते हुए मजदूर दिवस के अवसर पर नगर परिषद के सभी स्वच्छता कर्मियों को तोहफा देते हुए उनकी दैनिक भत्ता 44 से 50 रूपये बढ़ा दी है। इस तरह शिवहर नगर परिषद को सालाना 25 लाख रुपए का बोझ बढ़ेगा।


सभापति राजन नन्दन सिंह ने बताया है कि शहर की सभी लोगों से अपील किया है कि वे समय-समय पर होल्डिंग टैक्स जमा करें। ताकि आंतरिक संसाधनों के माध्यम से शिवहर नगर परिषद क्षेत्र का विकास हो सके।नगर परिषद क्षेत्र को वार्षिक लक्ष्य होल्डिंग टैक्स 3 करोड़ 87 लाख 607 रुपए निर्धारित है।


सभापति ने बताया कि शिवहर मुरारी चौक से लेकर समत चौक तक आरसीसी नाला एवं पीसीसी पथ का निर्माण कार्य प्रगति पर है। नगर परिषद वार्ड नंबर 16 में न 227 खादी भंडार के निकट से जगदीश नंदन सिंह पथ तक कवर स्लैब के साथ आरसीसी नाला एवं पीसीसी पद का निर्माण कार्य आवंटित है। वही वार्ड नंबर 22 में हनुमान मंदिर पासवान टोला से बाल सुंदर तक कवर स्लैप के साथ आरसीसी नाला निर्माण कार्य लगभग 90 फीसदी पूर्ण हो चुका है।


सभापति राजन नन्दन सिंह ने बताया है कि पछियारी पोखर के नजदीक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वार्ड नंबर 5 में ब्रह्म स्थान के निकट नल जल का कार्यदेश निर्गत है। जगदीश नंदन सिंह द्वार से बालिका उच्च विद्यालय होते हुए सोनू जी के बाजार तक पीसीसी सड़क एवं स्लैब के साथ नाला का निर्माण कार्य पुर्ननिविदा की प्रक्रिया में है।


आवास योजना के बारे में सभापति ने जानकारी देते हुए कहा है कि फर्स्ट फेज में 241,द्वितीय फेज में 3078 तथा तृतीय फेज में 1800 लगभग लोगों को आवास योजना मिलने का कार्य प्रक्रियाधीन है।


सभापति श्री सिंह ने कहा है कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था से निजात दिन आने को लेकर पहल की जा रही है। शीघ्र ही पूरब की दिशा से आने वाली जीरो माइल चौक के पास, फतेहपुर रोड से आने वाली विषहर महारानी स्थान के पास , पिपराही से आने वाली आदर्श मध्य विद्यालय के पास तथा नवाब हाई स्कूल की ओर से आने वाली जीरो माइल चौक से पहले ऑटो स्टैंड की व्यवस्था कराई जाने की पहल की जा रही है।


कुंज गली, ब्रह्म स्थान गली, प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय रोड जो बैतरणी था उस पर काम चल रही है। बड़ी गाड़ी को जेल रोड होते हुए फतहपुर रोड निकासी कराया जाने का भी काम चल रहा है। शिवहर को स्वच्छ, विकसित शहर बनाने को लेकर अपने अभियान के बारे में सभापति राजन नन्दन सिंह ने कहा है कि शीघ्र ही शिवहर शहर नया रूप में दिखेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट