बंगाल में भाजपा के ऐतिहासिक जीत पर कैमूर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

चार मई ममता दीदी गई के नारेबाजी के साथ पटाखा फोड़ कर एवं मिठाई खिलाकर मनाया जीत का जश्न, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद का लगाए नारे

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर-- बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के भव्य जीत पर कैमूर में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और गुलाल लगाकर काफी उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया है,इसके साथ ही नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के लगे नारेबाजी, इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने चार मई ममता दीदी गई कि भी नारेबाजी किया है, इस दौरान भाजपा के कई नेता मौजूद रहे, वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय एवं उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि हमलोग इस लिए जश्न मना रहे हैं कि जिस तरह बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है, इसके साथ ही असम और पांडिचरी में भी भाजपा की हैट्रिक जीत हुई है, इसी को लेकर हम भाजपा के कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे हैं, सबसे खास बात बंगाल में जीत की है क्योंकि जिस तरह वहां गुंडा राज चल रहा था सनातनियों और राष्ट्रवादियों पर अत्याचार किया जा रहा था, वैसे विरोधी ताकतों के साथ लड़कर भाजपा ने विजय पाया है, इसलिए हमलोग जश्न मना रहे हैं,


क्योंकि जिस तरह बंगाल में बांग्लादेशियों को बसाया गया घुसपैठियों को बसाया गया और सनातनियों पर अत्याचार किया जा रहा है, वैसे गुंडा राज में भाजपा का ऐतिहासिक जीत होना जश्न मनाने का ही काम है, इसलिए भाजपा के सभी कार्यकर्ता भभुआ शहर के एकता चौक पर पटाखा फोड़कर, और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं अबीर गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया है, बंगाल में यह भाजपा की जीत नहीं है यह वहां के जनता की जीत है, नरेंद्र मोदी की जीत है अमित शाह की जीत है, और नितिन नवीन की जीत है, आगे उन्होंने कहा भाजपा शुरू से ही सनातनीयो का है जो सनातन धर्म की रक्षा के लिए लड़ता रहा है, हमारी विजय रथ अब चल पड़ी है अभी तो बंगाल में जीत हुआ है अब दक्षिण में भी जीत हासिल करेंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट