बरसठी रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का क्षत-विक्षत शव, ट्रेन की चपेट में आने से गई जान

बरसठी (जौनपुर)। बरसठी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 58 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। हादसे में शव क्षत-विक्षत हो जाने के कारण करीब दो घंटे तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। बाद में उनकी पहचान सरसरा गांव निवासी दिनेश कुमार पांडेय के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार, दिनेश कुमार पांडेय शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे शौच के लिए घर से निकले थे। घर से लगभग 300 मीटर दूर रेलवे लाइन के पास वह ट्रेन न022434 सुहेलदेव एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से उनका शव क्षत-विक्षत होकर रेलवे पटरी के बीच पड़ा था। ग्रामीणों ने शव देखा, लेकिन शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हो सकी। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उनकी पहचान दिनेश कुमार पांडेय पुत्र ठाकुर प्रसाद पांडेय के रूप में की। परिजनों के मुताबिक, दिनेश कुमार पांडेय मूक-बधिर थे और अविवाहित थे।

घटना की सूचना मिलने पर बरसठी थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जीआरपी जंघई की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट