रिटायरमेंट से 3 दिन पहले चकबंदी कार्यालय से संविदा अमीन फरार, पत्नी ने लगाई उठा ले जाने का आरोप


रामपुर (कैमूर) - रामपुर भगवानपुर चकबंदी कार्यालय के संविदा अमीन मोहम्मद मुस्लिम के रिटायरमेंट से ठीक 3 दिन पहले फरार होने का मामला सामने आया है।


चकबंदी कार्यालय के प्रधान लिपिक अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संविदा अमीन मोहम्मद मुस्लिम 13 अक्टूबर को दोपहर 11:40 बजे से ही कार्यालय से गायब हैं। अगले दिन भी चकबंदी कार्यालय नहीं आने पर मोहम्मद मुस्लिम के दूरभाष नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन मोबाइल भी बंद बताया उसके बाद उनके पत्नी गुलशन खातून कार्यालय में आई और बताई की


उनके पति को उनकी पहली पत्नी के बेटे द्वारा अपने पैतृक गांव सुपौल जिला के गोट मोहनिया ले जाया गया है। अमरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा शुक्रवार को चकबंदी कार्यालय के बरिये अधिकारी को इसकी सूचना लिखित आवेदन के रूप में दिया जा चुका है ।


पत्नी गुलशन खातून का आरोप है कि मोहम्मद मुस्लिम ने बेलांव बाजार में कई लोगों से कर्ज ले रखा है, जिसे चुकाए बिना ही वह चले गए हैं। दूध वाले एवं राशन दुकानदार रूम मालिक सब पैसा मांग रहे हैं|

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट