48 घंटे के भीतर रामगढ़ में फिर मिली दो सर कटी लाशें,पुलिस के लिए चुनौती लगभग आधा दर्जन थाने की पुलिस पहुंची रामगढ़
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 13, 2026
- 120 views
पिछले दो दिनों में चार सर कटे लाशें और अलग अलग बॉडी के पार्ट्स बरामद,अभी तक पहचान नहीं
मंगलवार की देर रात्रि रामगढ़ के अभैदे के समीप मिला शर कटा लाश,कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला,एसडीपीओ प्रदीप कुमार पहुंचे
रामगढ़ थाने पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात,डीआईओ जांच में जुटी
ब्यूरो चीफ संदीप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर:-- जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में 48 घंटे के भीतर एक बार फिर दो सिर कटी लाशें और शरीर के अलग-अलग हिस्से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।
मंगलवार की देर रात रामगढ़ थाना क्षेत्र के अभैदे गांव के समीप बोड़े में दो शव और शरीर के कटे हुए हिस्से मिलने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला, एसडीपीओ प्रदीप कुमार समेत लगभग आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल और डीआईयू की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी रही।
बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों के भीतर रामगढ़ थाना क्षेत्र से अब तक चार सिर कटी लाशें बरामद हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक किसी भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। शवों की स्थिति इतनी खराब है कि पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है।
लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए रामगढ़ थाना परिसर और आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस आसपास के जिलों और थानों से गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।
मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बुधवार सुबह जानकारी देते हुए कहा कि रामगढ़ थाना अंतर्गत 10 मई को दुर्गावती नदी में दो अज्ञात शव के कुछ हिस्से बरामद हुए थे और रामगढ़ थाना अंतर्गत अभैदे गांव के पास कर्मनाशा नगर किनारे बॉडी के कुछ हिस्से बरामद हुए हम लोग अभी प्रथम दृश्य इस मामले से जोड़कर देख रहे हैं क्योंकि कहीं भी पूरी बॉडी नहीं मिली, और मैं मीडिया बंधु से भी अपील करना चाहता हूं कि रामगढ़ के लोगों से की कहीं किसी के मिसिंग का कंप्लेन हो या कहीं कोई व्यक्ति मिसिंग हो तो पुलिस को सूचना दें,कुल 4 बॉडी है लेकिन पूरी बॉडी नहीं मिली है,जिसमें एक बच्चा ,एक पुरुष और एक महिला है चौथा का पता नहीं चला है कि संदेहास्पद है चाल्ड लड़का है या लड़की है पोस्टमार्टम होने के पश्चात क्लियर हो पाएगा,सभी संभावित रास्तों पर पुलिस जांच कर रही है।बच्चे के पकड़े पर किसी ट्रेलर का नाम मिला है पुलिस उसका भी सत्यापन करा रही है।


रिपोर्टर