स्मारिका प्रकाशन को लेकर पटेल कार्यालय में हुआ विचार-विमर्श
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 06, 2026
- 2 views
रोहतास पटेल सेवा संघ,रोहतास के माध्यम से प्रस्तावित स्मारिका के प्रकाशन को लेकर रविवार को पटेल कार्यालय में कार्यकारिणी की कोर कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें स्मारिका प्रकाशन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा इसके प्रकाशन की रूपरेखा को लेकर सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे। बैठक में अध्यक्ष राजवंश राय,सचिव डॉ. सतीश कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष प्रो. रामपरसन सिंह,प्रो. डॉ. शिवमंदिर सिंह,रास बिहारी सिंह,संजय राय एवं जय गोविंद सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कोर कमिटी की बैठक के बाद सभी सदस्यों ने पटेल पुस्तकालय में उपस्थित छात्रों से अध्ययन कार्यों को लेकर भी बातचीत की। इस दौरान छात्रों की पढ़ाई एवं अध्ययन से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा उन्हें नियमित रूप से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया गया।


रिपोर्टर