
लविनो कपूर कामगारों के न्याय हेतु बोईसर के सर्वदलीय विशाल मोर्चे मे हजारों लोग हुये शामिल.।
- Hindi Samaachar
- Jan 16, 2019
- 413 views
पालघर.। औद्योगिक शहर बोईसर के तारापुर औद्योगिक परिक्षेत्र की मेडिकल प्रोड्क्टस की नामचीन कारखाना मे. लेविनो कपूर काँटन में आज कुछ 26 दिनों से सैकड़ों कामगार अकारण निकाले गये साथी कामगारों की वापसी का मांग लेकर पास सड़क पर भीषण ठंडी के दिनों में डेरा जमाये बैठे है।
बताया जाता है कि कारखाने के प्रबंधन तंत्र कामगारों के साथ न्याय करने की बात तो मान रही है। लेकिन उनके साथी कामगारों को वापसी को लेकर अड़ियलपन दिखा रही है। जिसके लिए विभिन्न राजनीतिक पक्षों के तरफ से मध्यस्थता करने के बावजूद भी स्थानीय भूमिपूत्र कामगारों को बिना नोटिस दिये बाहर करने के बाद अबतक न्याय मिलता दिख नही रहा है। आलम यह है कि स्थानीय स़ांसद एवं विधायक समेत तमाम राजनीतिक पदाधिकारीयों ने भी कामगारों के साथ समुचित सहयोग खरते हुए उनको काम पर वापस बुलाने की प्रयास तो जरूर किया है। जिलाधिकारी पालघर एवं लेबर अधिकारी से भी आवश्यकतानुसार सहयोग की गुजारिश की गयी है। फिर भी सही दिशा में फैक्ट्री का रूख नही दिखने पर सर्वदलीय मोर्चे के माध्यम से एक बार फिर फैक्ट्री को लामबंद होकर चेताने का विशाल मोर्चे में करीब 3 किमी.की पैदल यात्रा के माध्यम से किया गया।
बताना जरूरी है कि तारापुर की प्लांट न.एच-01 में स्थित मे.लविनो कपूर काँटन प्रा.लि.एशिया की अस्पतालों में प्रयोग होने वाले काँटन की नामचीन कारखाना है। जहां तकरीबन 3सौ से उपर कामगार कुछ 35 वर्षों से कार्यरत है। कामगारों का वेतन आज भी कुछ समयानुसार अच्छा नही है। बदहालीमें जी रहे कामगारों ने कुछ महिने पहले पूर्व यूनियन की करतूतों से नराजगी जाहिर करते नये यूनियन श्रमिक उत्कर्ष सभा(विजय कांबले) के बैनर तले काम करना शुरु किया है तो प्रबंधन तंत्र कामगारों के अगुवा दो कामगारों को मनमाने ढ़ग से बाहर.का रास्ता दिखा दिया है। जिसके फलस्वरूप कामगारों ने रोष में कामबंद कृते हुए सड़क पर बैठे हुए है।
कामगारों की महिनों पहुचने वाली न्याय की लड़ाई के लिए अब स्थानीय राजनीतिक गलियारों के नेताओं ने न्याय हेतु कमर कसी है। मसलन इसी कड़ी में बोईसर बस डिपो के पास ओसवाल एम्पायर से विभिन्न दलों के हजारों कार्यकर्ता समेत पदाधिकारियों एवं महिलाओं की बड़ी तादाद ने हाथों में तख्ती एवं काले झंडे लिए मुख्य सड़क मार्ग से करीब 3किमी की पैदल मार्च करते हुए बोईसर पुलिस की ओर से की गयी ब्यापक बंदोबस्त के बीच 3 घंटों की लम्बी यात्रा करते हुए फैक्ट्री के मुख्य गेट पर सभा में तब्दील बैठक में उचित न्याय तक लड़ाई लड़ने की पूरजोर बात करते हुए जिला प्रशासन,स्थानीय लेबर अधिकारी एवं ग्रामपंचायत से भी सहयोग करने की बात की।
रिपोर्टर