भूमि विवाद में दो व्यक्तियों को पुलिस ने लिया हिरासत में, शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्रवाई

बरसठी, जौनपुर। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना बरसठी पुलिस ने भूमि विवाद के मामले में दो व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक थाना बरसठी जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के ग्राम आदमपुर में भूमि विवाद को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में चिंतामणि यादव पुत्र रामजस यादव तथा जवाहर लाल यादव पुत्र स्वर्गीय गिरधारी यादव निवासी ग्राम आदमपुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर शामिल हैं। दोनों की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान संबंधित माननीय न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना बरसठी पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट