पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने डॉ. शैलेश सागर के पिता को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से मिलकर बंधाया ढाढस
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 31, 2026
- 2 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे।
डेहरी रोहतास।प्रखंड क्षेत्र के चकन्हा पंचायत में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश मंगलवार को पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. शैलेश सागर के आवास पहुंचे। उन्होंने डॉ. सागर के पिता स्वर्गीय योगेश्वर महतो के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया।
मंत्री ने स्वर्गीय योगेश्वर महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और इस दुःख की घड़ी में धैर्य रखने का संदेश दिया।
गौरतलब है कि पिछले महीने योगेश्वर महतो का आकस्मिक निधन हो गया था।
श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. किशोरी लाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पाण्डेय, तौफीक अहमद मकरानी, डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह (सोनू सिंह), डेहरी चेयरमैन गुड्डू चंद्रवंशी, डायमंड प्रसाद, उपेंद्र चौहान, रामाधार चौहान, चंद्र प्रकाश, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर कुशवाहा, जिलाध्यक्ष कपिल कुशवाहा, चकन्हा के पूर्व मुखिया कमलेश, मोहन विक्की, प्रमोद, दीपक कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने स्वर्गीय योगेश्वर महतो के सामाजिक योगदान को याद किया।


रिपोर्टर