अवैध तमंचा , कारतूस व मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार


बरसठी, जौनपुर।  पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को अवैध असलहा, कारतूस एवं मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार थाना बरसठी पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 0073/2026 धारा 3(5)/109 बीएनएस एवं बढ़ोत्तरी धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित अभियुक्त जहीर अहमद कुरैशी पुत्र सगीर अहमद कुरैशी निवासी कसाब टोला थाना मड़ियाहूं तथा कन्हैया यादव पुत्र फूलचंद यादव निवासी गनेशपुर थाना बरसठी को ग्राम भदरांव नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 30.06 बोर तथा एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी जहीर अहमद कुरैशी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध मड़ियाहूं, बरसठी तथा अंबेडकरनगर जनपद के विभिन्न थानों में गौहत्या निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, पशु क्रूरता अधिनियम, हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी कन्हैया यादव के विरुद्ध इसी मामले में मुकदमा पंजीकृत है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार दूबे, उपनिरीक्षक अम्बीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव, विजयशंकर सरोज, अजय यादव, कौशल सिंह, राकेश कुमार, उमाशंकर सिंह तथा हरीश यादव शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट