12 साल बेमिसाल: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बरसठी में आयोजित हुआ कार्यक्रम

बरसठी, जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "12 साल बेमिसाल" अभियान के अंतर्गत बरसठी विकासखंड सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा क्षेत्रीय नागरिकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में नवागत खंड विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज शुक्ला, पूर्व प्रधानाचार्य एवं भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य राज बहादुर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह, मंडल महामंत्री संदीप पटेल, मंडल महामंत्री जितेंद्र दूबे, भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुख राजेश सिंह, समाज कल्याण अधिकारी, प्रदीप सिंह सचिव प्रणव भारती, एच.पी. सिंह, प्रदीप सिंह, सहायक अध्यापक जगदीश प्रसाद गौतम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी गई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज शुक्ला ने अपने संबोधन में "12 साल बेमिसाल" अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि बीते वर्षों में जनकल्याण और विकास से जुड़ी अनेक योजनाओं का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचा है तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।

पूर्व प्रधानाचार्य एवं भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य राज बहादुर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग को ध्यान में रखकर संचालित योजनाओं ने समाज के विभिन्न वर्गों को लाभान्वित किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।

नवागत खंड विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जनसहभागिता पर अपने विचार व्यक्त किए। अंत में उपस्थित लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा विकास संबंधी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट