संपूर्ण समाधान दिवस में 74 शिकायतें प्राप्त 6 का मौके पर निस्तारण
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Jun 20, 2026
- 6 views
मड़ियाहूं, जौनपुर। तहसील मड़ियाहूं परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आमजन की समस्याओं को सुनने और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने की।
समाधान दिवस के दौरान कुल 74 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 6 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से निस्तारण किया जाए। समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विनोद चौधरी, तहसीलदार राकेश कुमार, तहसीलदार अमित सरोज, नायब तहसीलदार कृति, नगर पंचायत रामपुर के अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह, नगर पंचायत मड़ियाहूं के अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़, खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी सिंह, प्रभारी निरीक्षक रामपुर विनोद कुमार, नेवढ़िया थानाध्यक्ष निखिलेश तिवारी तथा बड़ेरी चौकी प्रभारी शैलेन्द्र दुबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, नगर पंचायत एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए, जिससे फरियादियों को समय पर न्याय और राहत मिल सके।


रिपोर्टर