मारपीट व धमकी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Jun 23, 2026
- 26 views
बरसठी पुलिस की कार्रवाई, चौकी बड़ेरी क्षेत्र से दबोचा गया आरोपी
बरसठी, जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने मारपीट एवं धमकी के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार दुबे ने थाना बरसठी पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 173/2026, धारा 115(2), 352, 351(3) एवं 118(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त रियाज अहमद पुत्र नजीर अहमद निवासी ग्राम कान्हवंशीपुर, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 37 वर्ष को चौकी बड़ेरी क्षेत्र से बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त का चालान संबंधित न्यायालय जौनपुर भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।


रिपोर्टर