पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को रामपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Jun 25, 2026
- 24 views
रामपुर, जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार थाना रामपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 127/2026, धारा 74, 351(3), 352 बीएनएस एवं 9जी/10 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त नीतिन मिश्रा पुत्र रामआश्रय उर्फ छेदीलाल निवासी ग्राम राघोरामपट्टी माफी, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 24 जून 2026 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक महंगू यादव (प्रभारी चौकी गोपालापुर), कांस्टेबल राजा कुमार तथा आरक्षी आरिफ शामिल रहे। रामपुर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण एवं क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


रिपोर्टर