मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त को बरसठी पुलिस ने किया गिरफ्तार
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Jul 01, 2026
- 100 views
बरसठी (जौनपुर)। मारपीट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को बरसठी पुलिस ने मंगलवार को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजकुमार वर्मा और कांस्टेबल रिजवान अली ने थाना क्षेत्र के सुखलालगंज बाजार निवासी मोहम्मद अमीन उर्फ दत्तन पुत्र स्वर्गीय नियाजुल हसन को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी थाना बरसठी में दर्ज मुकदमा संख्या 257/2026 में धारा 118(2), 352 एवं 351(3) बीएनएस के तहत वांछित चल रहा था। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया।


रिपोर्टर