रामपुर पुलिस की सक्रियता, गैर-जमानती वारंट का आरोपी गिरफ्तार

रामपुर (जौनपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रामपुर पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में की गई।

पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में ग्राम पट्टी जमालापुर, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर निवासी शशिथ सिंह पुत्र लालबहादुर सिंह को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया।

इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक रामआश्रय सहित थाना रामपुर पुलिस टीम के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट