वांछित अभियुक्त व अभियुक्ता गिरफ्तार, चोरी की पायल बरामद
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Aug 07, 2026
- 103 views
बरसठी, जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पायल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अम्ब्रीश कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए थाना बरसठी पर दर्ज मुकदमा संख्या 0325/2026, धारा 305, 352, 351(3), 317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त आनन्द गौतम (24 वर्ष) पुत्र राहुल कुमार गौतम तथा अभियुक्ता प्रतिभा गौतम उर्फ अजोरा (21 वर्ष) पुत्री अखिलेश कुमार गौतम, निवासी ग्राम जयरामपुर, थाना बरसठी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक-एक अदद सफेद धातु की पायल बरामद की। बरामदगी के बाद दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक अम्ब्रीश कुमार सिंह के साथ आरक्षी नीरज कुमार पाल, आरक्षी विपिन शर्मा, महिला आरक्षी रानी एवं महिला आरक्षी बबिता शामिल रहीं।


रिपोर्टर