
तारापुर एमआयडीसी के साल्वी केमिकल में लगी आग बुझी, 3 लोगों को जख्मी होने की खबर.।
- Hindi Samaachar
- Jan 25, 2019
- 479 views
पालघर.। सुबह तड़के कुछ चार बजे के आसपास जिले के औद्योगिक परिक्षेत्र बोईसर -तारापुर के केमिकल फैक्ट्री साल्वी केमिकल इंडस्ट्रीज लि. में लगी आग पर अग्निशमन दल के कर्मचारियों सहित स्थानीय पुलिस ने घंटो मशक्कत के बाद काबू पा लिया है। जिसमें 3 कामगारों के जख्मी होने की खबर आ रही है।
प्राप्त समाचार के अनुसार एमआयडीसी तारापुर की प्लाँट न.ई-93 की साल्वी केमिकल इंडस्ट्रीज लि. में सुबह कुछ चार बजे के आसपास केमिकल प्रतिक्रिया के लेकर हुई विस्फोटों के चलते भयंकर आग लग गयी। आननफानन में अग्निशमन दल की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची। स्थानीय बोईसर पुलिस ने भी काम्बिंग करते हुए आग पर काबू पाने के कड़ी मेहनत करते हुए घंटों बाद आग पर काबू पा लिया है। लेकर रात में काम कर रहे घटना स्थल पर कार्यरत तीन कामागारों को बुरी तरह जख्मी होने के समाचार मिल रहे है।
आग लगने के कारणों के बारे में विशेषज्ञों से ली जा रही सलाह में ऐसा जानकारी मिली है कि अक्सर कुछ फैक्टरी रात में ठीकेदारों के अकुशल कामगारों के जरिए खतरनाक रसायनों की प्रतिक्रिया को रियेक्टरों के जरिए कार्य कराती रहती है। जिसमें असावधानी वश ऐसे दुर्घटनाएं अक्सर सामने आती रहती है।
बताया जा रहा है कि एक कामगार को बोईसर के विकास हाँस्पिटल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। लेकिन अन्य दो कामागारों के बारे पुख्ता जानकारी समाचार लिखे जाने तक नही मिल पायी है। कंपनी प्रंबधन से दूरभाष पर जरूर बात करने की कोशिश की गयी है लेकिन संर्पक नही हो पाया है।
रिपोर्टर