नवपदस्थ एसपी से अभियोजन अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट, न्यायिक समन्वय मजबूत करने पर जोर


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी रोहतास। नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज से सोमवार को जिला अभियोजन पदाधिकारी रमन कुमार सहित अभियोजन विभाग के अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।


इस मौके पर प्रभारी अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी मोहन कुमार, अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार पांडेय और अभियोजन पदाधिकारी आलोक चौबे उपस्थित थे।


बैठक में पुलिस और अभियोजन के बीच बेहतर समन्वय, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और न्यायिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने नवपदस्थ एसपी का स्वागत करते हुए बेहतर कार्यसमन्वय की उम्मीद जताई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट