जेल मौत को लेकर राजद ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 16, 2026
- 2 views
रोहतास।अमरजीत यादव की न्यायिक हिरासत के दौरान हुई मृत्यु एवं परिजनों द्वारा लगाए गए प्रताड़ना और हत्या के गंभीर आरोपों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल, रोहतास के प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी, रोहतास से मुलाकात कर मांग-पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच, परिजनों की शिकायत पर विधिसम्मत प्राथमिकी दर्ज करने, CCTV फुटेज एवं संबंधित मेडिकल व जेल रिकॉर्ड सुरक्षित रखने, दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग रखी।
जिला प्रशासन से अपेक्षा है कि इस गंभीर मामले में शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। उचित कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में संगठन आगे के कार्यक्रम पर निर्णय लेगा।


रिपोर्टर