10 भैंसों से लदे दो पिकअप बरामद, छह गिरफ्तार
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Sep 27, 2026
- 61 views
रामपुर (जौनपुर)। पशु क्रूरता के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर पुलिस ने शनिवार भोर में भिऊरा गेट के पास चेकिंग के दौरान दो पिकअप वाहनों से 10 भैंसें बरामद कीं। पुलिस ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार कर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम शनिवार सुबह करीब 4:25 बजे भिऊरा गेट के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान दो पिकअप वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। दोनों वाहनों में कुल 10 भैंसें लदी मिलीं।
पुलिस ने मौके से शकील पुत्र पप्पू, नईम पुत्र हनीफ, असलम पुत्र चुन्नी, बाबा पुत्र सुकुरुल्ला, सुकुरुल्ला पुत्र स्व. लल्लू और लाल मोहम्मद पुत्र दल्लू निवासी बनीडीह, थाना रामपुर को गिरफ्तार किया। बरामद पिकअप वाहनों के नंबर UP62CT4761 और UP65FT1972 बताए गए हैं।
मामले में थाना रामपुर में मुकदमा अपराध संख्या 188/2026 के तहत धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेजने की कार्रवाई भी पुलिस ने की है।
कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी रमेश कुमार, उपनिरीक्षक मंजीत कुमार, उपनिरीक्षक नरेन्द्र नाथ मिश्रा, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अनुरुद्ध प्रसाद, कांस्टेबल सुरेश यादव, महेन्द्र कुमार और विनोद यादव शामिल रहे।


रिपोर्टर