25 से 30 दिसंबर तक डेहरी में सजेगा नाटकों का महाकुंभ, 15 राज्यों की 30 संस्थाओं के 500 कलाकार होंगे शामिल


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी आनसोन।अभिनव कला संगम (परिवार) की ओर से 25 से 30 दिसंबर 2026 तक अखिल भारतीय बहुभाषीय लघु नाटक प्रतियोगिता एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सभी कार्यक्रम इंजीनियर ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब परिसर में होंगे।


निदेशक संजय सिंह ‘बाला’ ने प्रेस वार्ता में बताया कि 12 से 15 राज्यों की लगभग 30 प्रतिष्ठित नाट्य संस्थाएं भाग लेंगी। करीब 500 कलाकारों के शामिल होने की संभावना है।


कार्यक्रम जिला प्रशासन की देखरेख में होगा। 25 दिसंबर को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली जाएगी। 26 दिसंबर शाम 7 बजे भव्य उद्घाटन होगा, जिसके बाद दो प्रदर्शनीय नाटकों का मंचन किया जाएगा।


27 से 29 दिसंबर तक प्रतिदिन नाटकों का मंचन होगा। 30 दिसंबर सुबह 11 बजे ‘रंग यात्रा’ निकलेगी और शाम 6 से रात 9 बजे तक सांस्कृतिक संध्या एवं पुरस्कार वितरण समारोह होगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट