ट्रेन में यात्रा के दौरान सचेत रहें, संदिग्ध वस्तु दिखे तो तुरंत सूचित करें : आरपीएफ नवीनगर
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 09, 2026
- 16 views
अखिल भारतीय समाचार टीम
औरंगाबाद----- रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों से आरपीएफ नबीनगर ने अपील की है कि वे रेल प्रशासन की बातों को गंभीरता से लें और सचेत एवं सावधान रहकर यात्रा करें।
आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि त्योहारों में भीड़ बढ़ गई है, ऐसे में यात्रियों को अपनी सुरक्षा स्वयं भी करनी होगी।
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें, अजनबियों द्वारा दिया गया खाने-पीने का सामान न लें। ट्रेन में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु, लावारिस बैग दिखने पर तुरंत आरपीएफ, जीआरपी या 139 पर सूचना दें।
महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर रेल पुलिस विशेष चौकसी बरत रही है। स्टेशन परिसर में सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।
उन्होंने यात्रियों से रेलवे ट्रैक पार नहीं करने, चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से बचने और अनधिकृत वेंडरों से सामान नहीं खरीदने की अपील की। नशाखुरानी गिरोह से बचने के लिए अनजान व्यक्ति से दोस्ती कर उसकी दी हुई चीजें खाने से मना किया।
किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 139 और आरपीएफ हेल्पलाइन 182 पर संपर्क किया जा सकता है। आरपीएफ ने कहा- आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।


रिपोर्टर