गया में श्री बाबू जयंती आमंत्रण समारोह आयोजित, डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने 25 अक्टूबर को पटना आने का दिया न्योता

वरिष्ठ चिकित्सकों, समाजसेवियों एवं शिक्षाविदों को ‘श्री बाबू नागरिक सम्मान’ से किया गया सम्मानित

ब्यूरो चीफ प्रकाश कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री एवं आधुनिक बिहार के निर्माता डॉ. श्रीकृष्ण सिंह (श्री बाबू) की जयंती समारोह को लेकर 15 अक्टूबर 2026 को गया के आईएमए हॉल में श्री बाबू जयंती आमंत्रण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री बाबू जयंती समारोह के मुख्य आयोजक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ बिक्रम के पूर्व विधायक अनिल शर्मा, धर्मवीर शुक्ला, अमिताभ सिन्हा, सूरज सिन्हा सहित कई गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गगन कुमार मिश्र एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री डॉ. देविका सरयार मिश्र के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों, समाजसेवियों एवं शिक्षाविदों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मोमेंटो प्रदान कर ‘श्री बाबू नागरिक सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में डॉ. परशुराम मिश्र, डॉ. अरुण कुमार सिन्हा, डॉ. रामाधार तिवारी, डॉ. प्रेम तिवारी, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. देवेंद्र कुमार पाठक, डॉ. जयराम शर्मा, अनुपम चौरसिया, डॉ. ऋचा कुमारी, डॉ. आरती, डॉ. चंद्रतारा मृणाल एवं सोनम सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे। डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने सभी को सम्मानित किया।

श्री बाबू के योगदान को किया याद

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने श्री बाबू के ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्री बाबू के नेतृत्व में बिहार ने औद्योगिक, कृषि एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की थी। उनके कार्यकाल में बिहार देश के अग्रणी राज्यों में शामिल था और राज्य में कई चीनी मिलें संचालित थीं। उन्होंने जमींदारी प्रथा समाप्त करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए तथा सामाजिक समानता और दलितों के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दलितों के प्रवेश से जुड़े ऐतिहासिक प्रयासों का भी उल्लेख किया।

डॉ. सिंह ने कहा कि श्री बाबू का जीवन सामाजिक न्याय, विकास और जनसेवा का प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों एवं आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आज की आवश्यकता है।

25 अक्टूबर को पटना पहुंचने की अपील

डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने गया के नागरिकों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों को आगामी 25 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में आयोजित होने वाले श्री बाबू जयंती समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने सभी से समारोह में बड़ी संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की।


इस अवसर पर वजीरगंज के पूर्व प्रत्याशी डॉ. शशिशेखर सिंह, जिला कांग्रेस के दोनों अध्यक्ष संतोष कुमार एवं रजनीश कुमार, पूर्व अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, राजीव सिंह उर्फ लाबी सिंह, डॉ. विजय कुमार मिट्ठू, विशाल कुमार, शिशु जी, रंजीत सिंह, प्रदीप शर्मा, कुंदन सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र निराला, डिम्पल जी, सुनील पासवान, श्रीनाथ प्रसाद, शिव शंकर जी, सिल्टू कुमार, पुरुषोत्तम मिश्रा, रंजन कुमार, रेवड़ी कांत, आयुष मिश्रा, अनूप मिश्रा, दीपा सिन्हा, कुमारी उषा, नीलम कुमारी, राजू कुमार, साजिद आलम, मनोज कुमार, आकाश, संजीत, वीरेंद्र सिंह एवं राजेंद्र प्रसाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने श्री बाबू के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा 25 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में आयोजित जयंती समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट