दुर्गापूजा को लेकर विद्युत विभाग की तैयारी तेज, बिजली शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए फ्यूज कॉल सेंटर के नंबर जारी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 15, 2026
- 3 views
रोहतास।आगामी दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम उपभोक्ताओं को सुचारु एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सासाराम द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विभिन्न पावर सब-स्टेशनों (पीएसएस) के फ्यूज कॉल सेंटर के संपर्क नंबर जारी किए गए हैं।
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सासाराम के विद्युत कार्यपालक अभियंता ई. ब्रवीम ने बताया कि दुर्गापूजा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करना विभाग की प्राथमिकता है। बिजली आपूर्ति बाधित होने, फ्यूज से संबंधित समस्या या अन्य स्थानीय विद्युत तकनीकी समस्या होने पर
बिक्रमगंज-7763818167, नोनहर-9264195188, दावथ-7763818171, कोआथ-9264195186, दिनारा-7260813326, लिलवछ-9264195187, नटवार-9264437097, सूर्यपुरा-7260813327, संझौली-7260813328, एस.पी. जैन-9264437095, नौगाई-7763818164, दरिगांव-9264195189, अगरेर-9264448645, नोखा-7763818163, जबरा-9264195191, चेनारी-7763818166, तेलारी-9264448646, उगहनी-9264448647, शिवसागर-7763818165, आलमपुर-9264195192, कोनार-9264195190, मलवार-9264448648, बेदा-7763814713, तकिया-7763818162, कोचस-7763818170, कुचहिला-9031807055, परसथुआ-7763818169, करगहर-7541814807 तथा अकोढ़ी-9031807054 के नंबर पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं। इन फ्यूज कॉल सेंटरों के अतिरिक्त उपभोक्ता बिजली संबंधी शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 7033095842 तथा टोल-फ्री नंबर 1912 पर भी संपर्क कर सकते हैं। विद्युत कार्यपालक अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि शिकायत दर्ज कराते समय अपने क्षेत्र, मोहल्ले या गांव का नाम तथा समस्या की स्पष्ट जानकारी दें, ताकि संबंधित विद्युत कर्मियों को त्वरित कार्रवाई करने में सुविधा हो। विभाग द्वारा दुर्गापूजा के दौरान बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराने तथा बिजली संबंधी समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


रिपोर्टर