डालमियानगर पुलिस ने मारपीट कांड के अभियुक्त को किया गिरफ्तार


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी रोहतास।डालमियानगर थाना पुलिस ने कांड संख्या 114/26 के प्राथमिकी अभियुक्त चितरंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।


गिरफ्तार अभियुक्त माथुरापुर गांव निवासी सीनाथ सिंह का पुत्र है। उसके विरुद्ध थाना में दिनांक 08/06/26 को BNS की धारा 126(2), 115(2), 109, 303(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था।


पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय में भेज दिया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट