सांसद मंत्री विधायक डीएम एसपी ने छठ पर्व अर्घ्य दिया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 16, 2026
- 2 views
रोहतास।सासाराम में राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा,मंत्री दीपक प्रकाश, विधायक, DM और SP सहित हज़ारों व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना ।
लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को सासाराम समेत रोहतास जिले में श्रद्धा और भक्ति के साथ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया। छठ घाटों पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई। व्रतियों ने सूप में फल, ठेकुआ और प्रसाद सजाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और संतान के कल्याण की कामना की।
छठ महापर्व के इस विशेष अनुष्ठान में डूबते सूर्य की उपासना के बाद अब सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण कर चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा। रोहतास जिले में आज सूर्यास्त का निर्धारित समय शाम 5:06 बजे था।


रिपोर्टर