चैनपुर पुलिस ने मवेशियों का अवैध परिवहन करते एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, टाटा मैजिक वाहन जब्त

संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआं(कैमूर)--- अनुमंडल क्षेत्र के चैनपुर पुलिस ने प्रातः गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मवेशियों का अवैध रूप से परिवहन करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं, मौके से एक टाटा मैजिक हाफ डाला वाहन भी जब्त किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि शेरपुर मोड़ के पास कल्याणपुर गांव की तरफ से एक टाटा मैजिक हाफ डाला वाहन में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक एक-दूसरे से बांधकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को रोककर जांच की। वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर UP45PT8522 बताया गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट