आरपीएफ डेहरी ऑन सोन की मानवता: ट्रैक पर घायल मिले व्यक्ति का कराया इलाज, परिजनों को सौंपा


संवाददाता पारस नाथ दुबे। 


डेहरी रोहतास। सोमवार को डेहरी ऑन सोन ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर के द्वारा प्राप्त सूचना के आलोक में आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक घायल व्यक्ति की जान बचाई।


सूचना मिलते ही सहायक उप निरीक्षक *जे. पी. चतुर्वेदी* साथ में प्रधान आरक्षी *रामविलास*, आरआरआई केबिन किलोमीटर संख्या 554/21A-23A के बीच पॉइंट नंबर 66 ए के पास पहुंचे तो देखा कि एक घायल व्यक्ति पड़ा हुआ है।


पूछने पर उसने अपना नाम सुनील कुमार, उम्र 50 वर्ष, पिता स्वर्गीय रामदेव पासवान, ग्राम खैरा, थाना दाउदनगर, जिला औरंगाबाद (बिहार) बताया तथा अपने घर का मोबाइल नंबर बताया। जिसपर उसके परिजन को सूचित किया गया।


घायल व्यक्ति ने बताया कि मेरा दिमागी हालत ठीक नहीं है, घर में झंझट होने की वजह से मैं पैदल ही चल दिया तथा डेहरी ऑन सोन स्टेशन पहुंचने के बाद लाइन पकड़कर मैं जा रहा था, मुझे समझ में नहीं आया कि मैं कहां जा रहा हूं। मैं किसी गाड़ी से टकराकर गिर गया हूं। मैं किसी गाड़ी से यात्रा नहीं कर रहा था और ना ही मेरे पास किसी प्रकार का यात्रा टिकट है।


मौके पर सूचना पाकर GDMO/SEB माली राम जाट उपस्थित हुए एवं प्राथमिक उपचार करने के उपरांत घायल व्यक्ति को अग्रिम इलाज हेतु अनुमंडल अस्पताल डेहरी ऑन सोन रेफर किया गया। बाद में उपलब्ध एंबुलेंस के द्वारा घायल व्यक्ति को एवं साथ में प्रधान आरक्षी रामविलास को अनुमंडल अस्पताल डेहरी ऑन सोन भेजा गया।


सूचना पाकर उसके परिजन भतीजा *संतोष कुमार, पिता सूर्य प्रसाद, ग्राम खैरा, थाना दाउदनगर, जिला औरंगाबाद (बिहार) अनुमंडल अस्पताल डेहरी पहुंचकर अपने घायल व्यक्ति को ठीक हालत में पाए। घायल व्यक्ति की स्थिति सामान्य है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट