सड़क हादसे में एक व्यक्ति की हुई मौत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 16, 2026
- 2 views
रोहतास। जिले के बरांव-जहानाबाद पथ में नोखा थानाक्षेत्र के जखिनी पुल के समीप एक व्यक्ति की सड़क हादसे में हुई मौत। परिवार का रो-रोकर हुआ बुरा हाल। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सासाराम मुफस्सिल थाना अन्तर्गत चांदी गाँव के मुल निवासी वृदानंद सिंह के रूप में हुई है। वर्तमान में वह करगहर प्रखंड के बभनी में अपनी नानी के घर रह रहा था। मृतक बीते रविवार की देर रात बभनी से अपनी बाइक से नोखा थाना के कुरी गाँव जा रहा था, जहाँ उसकी रिश्तेदारी थी। बताया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर चाट में जा पलटी, जिसमें पानी भरा था और दम घुटने से उसकी मौत हो गयी। प्रथम दृष्टया मौत का कारण सड़क हादसा बताया जा रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक की सही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।


रिपोर्टर