बोईसर-पालघर पत्रकार संघ अध्यक्ष के जन्मदिन पर गरीब गरजू में बटें फलफ्रुट्स विस्किट एवं कम्बल

पालघर ।। जिले के पत्रकारों की अग्रणी संस्था बोईसर-पालघर पत्रकार संघ रजि. की ओर से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पहली फरवरी को सहयोग दिवस के रुप मनाते हुए अध्यक्ष निराला के जन्म दिन पर सैकड़ो गरीब गरजू लोगों में मंदिरों के पास कंबल फल फ्रुट्स एवं विस्किट के पैकेट भेंटकर उनका सानिध्य लिया।

सनद रहे बोईसर- पालघर पत्रकार संघ रजि. के अध्यक्ष रामप्रकाश निराला के जन्मदिन को पत्रकारों द्वारा हर वर्ष सहयोग दिवस के रुप में मनाया जाता रहा है।

पत्रकारों का दल दहाणु रोड के पास आशागढ  संतोषी माता मंदिर एवं महालक्ष्मी माता मंदिर  में सर्वप्रथम सामूहिक देव आराध्य की दर्शन करने के पश्चात वहां पर असहाय गरीब गरजू पुरुष , महिलाओं समेत उनके दरिद्र नारायण बच्चों को फलफ्रुट्स, विस्किट के साथ ठंडी से ठिठुरन से निजात दिलाने के लिए सैकड़ों लोगों में कंबल वितरित किया। बोईसर प.चित्रालय स्थित सम्राट होटल पर शुक्रवार प्रातः 10 बजे कार्यकारी अधिकारी होटल ललित भाई की ओर पत्रकार संघ के अध्यक्ष निराला का केक काटकर जन्मवर्षगांठ की बधाई दी गयीं।

बोईसर-पालघर पत्रकार संघ रजि. की ओर से आयोजित सहयोग दिवस पर संघ के अध्यक्ष रामप्रकाश निराला, जयप्रकाश पाटील, मोहन माह्त्रे, मंगेश नगरकर, दीपक निराला,ओमप्रकाश द्विवेदी, अजित सिंह समेत नीता राऊत, संगीता जयसवाल, सीमा पोतदार ईत्यादि अनेक लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट