
भारी संख्या में दिल्ली पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाएं कार्यकर्ता - अरविंद त्रिपाठी
- Hindi Samaachar
- Feb 03, 2019
- 295 views
लखनऊ। डेमोक्रेसी डेवलपमेंट ट्रस्ट के तत्वाधान में मिशन मोदी अगेन पीएम का एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 8 फरवरी 2019 को दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में होने जा रहा है। जिसमें सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी एवं ब्लाक अध्यक्ष सम्मिलित होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रामविलास दास वेदांती और कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल काका के आह्वान पर भारत के कोने-कोने से मिशन मोदी अगेन पीएम के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता व जनपद अमेठी के प्रभारी अरविंद त्रिपाठी ने मीडिया को दी। श्री त्रिपाठी जी ने उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में दिल्ली पहुंच कर सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया है।
रिपोर्टर