
बोईसर म़े 9 फरवरी को मनसे का सामुहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होगें राजसाहेब ठाकरे.।
- Hindi Samaachar
- Feb 06, 2019
- 712 views
पालघर.।महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पालघर जनपद की ओर से आगामी 9फरवरी शनिवार रोज सुबह 10.30 बजे से औद्योगिक शहर बोईसर प.पालघर रोड में स्थित ओवरब्रिज के पास खैराफाटक मैदान पर समूचे जिले से सम्मिलित हो रहे वर-वधू के जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मनसे के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज ठाकरे समेत श्रीमती शर्मीलावहिनी ठाकरे की उपस्थित प्रमुख रूप से रहेगी।
उक्त आशय की जानकारी मीडिया से साझा करते हुए पालघर मनसे लोकसभा अध्यक्ष कुदंन संखे ने बताया है कि पूरे जिले के सुदुरवर्ती ग्रामीण भूभाग से गरीब, किसान,मजदूर एवं आदिवासी परिवार के तकरीबन 500 वर-वधु को विशाल बने विवाह मंडप में पुरे रितिवाज के साथ सामुहिक विवाह के समय उन्हें आर्शीवाद देने हेतु स्वयं मनसे प्रमुख सम्मानिय राज साहेब ठाकरे एवं शर्मीलावहिनी ठाकरे ,अविनाश जाधव पालघर-ठाणे जिला अध्यक्ष ,जयेंद्र पाटील लोकसभा पालघर के अलावे कई बड़े लोगों की उपस्थिति तय है।
रिपोर्टर