स्त्रियों को कमजोर समझने वाले महिषासुर आज भी है:--सुश्री हेमलता दीदी शास्त्री।

पालघर.। आज भी समाज में स्त्रियों को कमजोर समझने की भूल की जा रही है। उन्हें घरों तक सीमित करने की कोशिश हो रही है। छणभ़ंगुर आज भी महिषासुर के रूप में स्त्रीयों पर अट्हास करते है। 

श्रीमद देवी भागवत कथा में उस जमाने की महिषासुर मर्दनी देवी की कथा तो बहुत सुनी गयी है। लेकिन वैसे ही आज भी जगह-जगह महिषासुर हमारे बीच में है। जिन्हें सबक सिखाने ककी महिलाओं की जरूरत है।

        उक्त बातें श्रीबड़ी दुर्गा महरानीजी चेरिटेबल ट्रस्ट आजाद नगर बोईसर की आयोजित श्रीमद देवी भागवत कथा सप्ताह के चौथे दिन सैनी होटल के पास भव्य मंडप पंडाल के व्यास पीठ से श्रीबड़ी दुर्गा महरानीजी मंदिर के दुसरे स्थापना दिवस के मौके पर मातृ शक्ति सेवा संस्थान मथुरा वृदांवन से पधारी अंर्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सुरकोकिला कथावाचिका देवी हेमलता शास्त्री जी दीदी माँ श्रोताओं को कथा की अमृत पान कराते हुए कहीं।

        श्रीमद् देवी भागवत कथा में देवी ने जिस तरह से समाज के बुराईयों को दुर करने एवं पिता पति पुत्र धर्म की बख्यान दिया है आज सदृश्य हमारे समाज में स्त्रीयों की कर्तव्य और भी बढ गया है। स्त्रीयों को मर्यादित रहने एवं परिवार में बिना भेदभाव की कुशलतापूर्वक नारीधर्म पालन करना आज भी कम प्रासंगिक नही है। कथा क्रम में आज के स्त्री वेषभूषा पर चिंता एवं चिंतन की बात दुहराते हुए कहा कि उस जमाने के दानवों से अभी के दानव कम नही है। आज माँ के यहां राम और राक्षस दोनों पैदा ले रहे है। उन्हें हमें संस्कृति सभ्यता देनी है। श्रीमद् देवी भागवत यही कहता है।

         सुश्री हेमलता दीदी शास्त्री ने  श्रोता समाज से आचरण, विचार एवं स्वभाव ठीक करने का निवेदन करते हुए कहा कि हृ आदमी बटोरने में लगा हुआ है।बाँटना कोई नही चाहता है।बटोरना विषाद होता है। लेकिन बाँटना प्रसाद बन जाता है। स्त्री जरूरी कोमल है लेकिन कमजोर नही। यह दुलार कर सकती है तो जरुरत पड़ने पर संहार भी कर सकती है। बेटियों को कोमल संग कठोर बनाने पर जोर देते हुए कहा कि माताओं आज के महिषासुर कठोर बेटियों से धजर नहीं मिला पाये ऐसे उन्हें सीख दें। हिन्दू धर्म में बिखरेपन पर उन्होंने अफसोस जताते हुए सभी को एकजुटता दिखाने की बात की जिससे टाट में रहने वाले अयोध्या नरेश श्रीराम ठाट से भव्य मंदिर में रह सके।     

       आज के प्रसंग में समाज में महत्त्वपूर्ण योगदान दे रहे धर्म जागरण कार्य के सहयोगियों में इंदु गैस एजेंसी, भगवती इंजीनियरिंग प्रा.लि.के वी.के.झा, श्रीमद देवी भागवत कथा समिति खैराफाटक के पदाधिकारियों समेत पत्रकारों में रामप्रकाश निराला, बी.एन. शुक्ला, प्रविण पाटील,अजित कुमार सिंह का  कथावाचिका सुश्री दीदी  के हाथों सम्मानित कराया गया। 

        कथा आरती में मुख्य यजमान लक्की किराना स्टोर्स एवं ट्रस्टी जितेंद्र दुबे,रेनू दुबे समेत तमाम लोगों ने माँ की याचना की। कार्यक्रम का संचालन भोजपुरी देवी गीतों के व्यास मनदेव दुबे कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट