शहिदों के सम्मान में कैडल्स मार्च, आक्रोश रैली के साथ नगर, शहर एवं परिवहर रहे ठप्प.।

पालघर.। कश्मीर में फिदायीन हमलें में जान न्यौछावर करने वाले भारत माता के वीर सपूतों की चिताओं की आग ठंडी पड़ देने के मिजाज में देश के लोग नजर नही आ रहे है। बस एक ही आवाज सुनाई दे रही है वह बस!अब बहुत हो चुका बदला चाहिए.।

        पालघर जिले की सड़कों पर मातम सा पसरा हुआ है। यह मातम किसी दल के डर से नही है बल्कि खुद के रोष के बदौलत दिख रही है। सुबह से लोगों को चाय मुअस्सर नही हो रहा है। सभी व्यापरिक प्रतिष्ठान स्वयं व्यापारियों ने बंद कर रखी है। आँटो रिक्शा सड़कों पर नही फिर रहे है। चहुँ ओर बस आक्रोश में सर्व समाज के लोगों के अलावे छोटे बच्चें जिन्हें पढ़ना है। वो भी सड़क पर गद्दारों को मुहतोड़ जवाब देने की बात कर रहे है। सड़कों के चौराहे पर जगह-जगह आंतकीयों के सिफहसलारों के बस पुतले फूंके जा रहे है। नारेबाजी करते हुए लोग अब शहिदों के परिवार की ओर से दुश्मनों की औकात में इंसाफ की बात कर रहे है। रेल यातायात भी दोपहर तक बाधित रहने की खबर है।

      पालघर जिला मुख्यालय समेत आसपास के ईलाकों से शांतिपूर्ण बंद के समाचार मिल रहे है। लोगों ने कैंडल्स मार्च, आक्रोश रैलियों का आयोजन कर मृतक शहीदों के आत्मा के शांति के लिए दो मिनट मौन रखकर शोक सभाओं के जरिये श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मुहतोड़ जवाब देने की मांग कर रहे है।

          औद्योगिक शहर बोईसर में शुक्रवार देर शाम राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्ट्री के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से रेलवे स्टेशन बोईसर तक कैंडल्स मार्च का आयोजन कर देश के सपूतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी। विहिप बजरंग दल की ओर से ओसवाल एम्पायर मुख्य गेट पर शोक सभा के आयोजन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने पड़ोसी राज द्वारा युद्ध थोपने जैसी कार्यवाही बताते हुए अब उसे नेस्तनाबूद करने की मंशा जाहिर की है। वहीं केसीएन क्लब के ओर से निकाली गयी कैंडल्स मार्च में पड़ोसी राज्य मुर्दाबाद के नारे लगे। देशभक्ति के गीत बजाते हुए दो मिनट मोन रखकर मृतक शहिदों के सहादत को नमन किया गया।

           तारापुर औद्योगिक क्षेत्र की उद्योगपतिय़ों की संगठना टीमा की ओर पानी टांकी टीमा हाल के प्रांगण में शोक श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन टीमा के अध्यक्ष डी.के.राऊत की ओर से आयोजित की गयीं। जिसमें समूचे उद्योजक एवं उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया। शहीदों के सम्मान में दो मिनट की मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि भेंट की गयीं। सभी ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए देश के लिए गहरा अघात बताया। शोक सभा का संचालन जेएसडब्ल्यू के एच.आर.हेड बबन जाधव ने की। 

        उत्तर भारत सेवा समिति एवं अलहिंद एकता फाऊंडेशन की ओर से बोईसर के मधुर रेस्टोरेंट से सर्व समाज को लेकर एक शोकस्तब्ध पैदल रैली निकाल कर अवधनगर मोनिका होटल तिराहे पर देश के दुश्मनों के पुतलों में आग दहन करते हुए लोगों ने नारेबाजी करते हुए देश की बड़ी एकता का मिशाल पेश किया।वहीं शिवतेज मित्र मंडल आजाद नगर के संस्थापक तुलसी राम केवट एवं उनके सहयोगियों की ओर दोपहर में ओसवाल मुख्य गेट पर आंतकियों के पुतला दहन करते हुए दहशतगर्दों को माकुल जवाब देने की बात लोगों ने की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट